ट्रंप ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, आज ट्रंप और मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार दो दिन के भारत दौरे पर है।गुजरात के अहमदाबाद में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार दो दिन के भारत दौरे पर है।गुजरात के अहमदाबाद में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया था और आज दौरे के दूसरे और आखिरी दिन डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में हैं, बताय जा रहा है कि, ट्रंप और पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट पर पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। और इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

25 फरवरी के कार्यक्रम Schedule

सुबह 10 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे. यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है.

सुबह 10.30 बजे: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

सुबह 11 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र से होगी. दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे.

दोपहर 12.40 बजे: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे.

शाम 7.30 बजे: ट्रंप शाम शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे.

रात 10 बजेः वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *