कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहली बार साउथ एशिया यूनिवर्सिटी यूथ वेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 24 फरवरी को शुरू होने वाले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहली बार साउथ एशिया यूनिवर्सिटी यूथ वेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 24 फरवरी को शुरू होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय यूश फेस्टिवल में 4 देशों की यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधी हिस्सा लेने के लए पहुंचेगे। इसके साथ ही देशभर से करीब 27 यूनिवर्सिटी इसमें शामिल होंगी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ है। यूनिवर्सिटी को हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा जा रहा है। इस मौके पर विदेशी मेहमानों और  विभिन्न प्रदेशों से आए मेहमानों का हरियाणवी रीति रिवाज के साथ हरियाणवी परिधान और वेशभूषा के साथ स्वागत किया जाएगा। 4 दिन तक चलने वाले इस समारोह में हरियाणवी संस्कृति लोक विधाओं की प्रस्तुतियां भी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *