ऐसे कैसे पढ़ेंगे बच्चे, न स्कूल का भवन, न प्रयोगशाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-उचित सुविधाएं मुहैया न कराए जाने को लेकर झज्जर के प्रारंभ स्कूल के छात्र परेशान हैं। कुछ रोज पहले छात्रों ने इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-उचित सुविधाएं मुहैया न कराए जाने को लेकर झज्जर के प्रारंभ स्कूल के छात्र परेशान हैं। कुछ रोज पहले छात्रों ने इस परेशानी को लेकर धरना भी लगाया था, और फिर अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना उठा दिया। लेकिन आज छात्रों की परेशानी को जानने के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल खुद प्रारंभ स्कूल पहुंची। यहां स्कूल के अनेक छात्र-छात्राओं ने विधायक को अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। छात्रों का कहना है कि उनका स्कूल किराए के उस भवन में चल रहा है, जहां पर न तो प्रयोगशाला है और न ही स्कूल छात्रों की संख्या के मुताबिक कमरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *