नागरिक अस्पताल में मरीज परेशान, ध्यान दो ‘सरकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार का बेहतर सेहत सुविधाएं देने का दावा एक बार फिर से फेल हुआ है। अस्पतालों में मरीज परेशान हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार का बेहतर सेहत सुविधाएं देने का दावा एक बार फिर से फेल हुआ है। अस्पतालों में मरीज परेशान हो रहे हैं, मरीजों को अच्छा इलाज नहीं मिल पा रहा और हालात ये हो चुके हैं कि मरीज प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

मामला सोनीपत के नागरिक अस्पताल का है, जहां पिछले 15 दिनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है। यहां 15 दिन से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे। तो वहीं बात अगर अल्ट्रासाउंड की करें तो फिर उसके लिए भी मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। यहां अस्पताल में 1 दिन में करीब 1500 की ओपीडी है। बावजूद इसके यहां हर  रोज कोई न कोई मशीन जवाब दे जाती है। मरीजों को अब जहां निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है तो वहीं इलाज के लिए उन्हें पैसा भी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *