ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू में खांसी- बुखार की दवा से हुई बच्चे की मौत के मामले में हरियाणा औषधि नियंत्रक विभाग ने अंबाला में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कोल्ड बेस्ट पीसी दवा के सैंपल भी सिल किये। जानकारी अनुसार, इस दवा का निर्माण हिमाचल के काला अम्ब में हुआ था।
काला अम्ब में फैक्ट्री पर रेड हुई, तो पता चला कि इस दवा का वितरण कई प्रदेशो में किया गया है। हरियाणा के अंबाला में इस दवा की सप्लाई की गयी थी, जिसके बाद टीम हरकत में आई और कार्रवाई की गई।
