पकड़ा गया खौफनाक गैंगस्टर, इस तरह आया पुलिस की गिरफ्त में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा समेत कई राज्यों की पुलिस का सिरदर्द बने गैंगस्टर राजू बसौदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा एसटीएफ ने उसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा समेत कई राज्यों की पुलिस का सिरदर्द बने गैंगस्टर राजू बसौदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा एसटीएफ ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने कब्जे में लिया। उसे थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया गया है। अक्षय पलड़ा की गिरफ्तारी के बाद राजकुमार उर्फ राजू बसौदी ने लॉरेंस गिरोह की भी कमान संभाली थी।

लंबे समय से हरियाणा पुलिस राजू की तलाश कर रही थी। राजू बसौदी आनंद हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। इस मामले में रोहतक में उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तीन दिन पहले ही एसटीएफ ने राजू बसौदी और काला जठेड़ी गिरोह के बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों संदीप उर्फ काला जठेड़ी को हमला कर भगाने के मामले में भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *