प्रदेश में फैलती जा रही भ्रष्टाचार की जड़े, मामला जान उड़ जाएंगे होश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुहलाचीका के पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुहलाचीका के पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण निर्माणाधीन नाले की मिट्टी को बेचा जा रहा है। निर्माणाधीन नाले में घटिया सामग्री लगाने के भी आरोप लगे हैं।

आरोप है कि,  गुहला चीका में फॊर लाइन के साथ-साथ बनाए जा रहे नाले के निर्माण के दौरान खुदाई की मिट्टी को 2500 डंपर के हिसाब से बेचा जा रहा है। इस नाले की खुदाई भी 7 से 8 फुट की गई है जबकि नाला की चौड़ाई मात्र 3 फुट है। इसकी खुदाई इसलिए इतनी अधिक की गई है ताकि मिट्टी को बेचा जा सके। शिकायत कर्ता का आरोप है कि सीएम विंडों में शिकायत करने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *