अब प्रदेश में खनन माफिया की खैर नहीं, खनन मंत्री ने उठाया ये कदम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के खनन मंत्री मूलचंद शर्मा अवैध खनन माफियाओं और ओवरलोडिंग वाहन चालकों के खिलाफ एक्शन में दिखाई दिये हैं। शुक्रवार की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के खनन मंत्री मूलचंद शर्मा अवैध खनन माफियाओं और ओवरलोडिंग वाहन चालकों के खिलाफ एक्शन में दिखाई दिये हैं। शुक्रवार की रात से आज तड़के तक खनन मंत्री ने कई ओवरलोडिंग वाहनों को जब्त किया।

ये विशेष चैकिंग अभियान सोहना, तावडू,  गुड़गांव और नूंह तक चला। इस दौरान खनन विभाग के अधिकारी, आरटीओ विभाग के अधिकारी और तीनों जिलों के पुलिस अधिकारी भी मुस्तैद थे। साथ ही खनन माफियाओं का रास्ता क्लियर बताने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *