गैस सिलेंडर के साथ स्मृति ईरानी की फोटो ट्वीट कर बोले राहुल- मेरा भी सपोर्ट

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: देश में गैस सिलेंडर के दाम लगातर भढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी…

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: देश में गैस सिलेंडर के दाम लगातर भढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है, राहुल गांधी ने तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आईना दिखाते हुए एक ट्वीट किया है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक पुरानी फोटो ट्वीट की जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गैस सिलेंडर पर भढ़ते दामों को लेकर विरोध करती दिखाई दे रही हैं। बतादें यह स्मृति ईरानी की उस वक्त की तस्वीर है, जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार थी।

सिलेंडर पर राहुल ने पीएम मोदी को घेरा

वहीं राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि, मैं एलपीजी सिलेंडर के दाम 150 रुपये बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के इन सदस्यों से सहमत हूं, साथ ही राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में मोदी सरकार से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के फैसले को वापस लेने की भी मांग की

Gas cylinder

कितना महंगा मिलेगा गैस सिलेंडर

बता दें पेट्रोलियम कंपनियों ने आम जनता को बड़ा झटका देते हुए बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 150 रुपये का इजाफा किया है। अब गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली में 144.50 रुपये, मुंबई में 145 रुपये, कोलकाता 149 रुपये और और चेन्नई में 147 रुपये ज्यादा देने होंगे।इससे पहले गैस सिलेंडर के दामों में एक जनवरी 2020 को इजाफा किया गया था।

Gas Cylinder

बीजेपी ने हार के बाद बढ़ाय दाम

राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी। और शायद इसी हार से बौखलाई हुई बीजेपी ने दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दामों को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *