ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंन कहा कि, विकास, सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई है। कुंडू ने कहा कि, मेरा काम करने का तरीका केजरीवाल से मिलता है।
जैसे उन्होंने दिल्ली की शिक्षा को सुधारा, वैसे मैंने महम में बेटियों की शिक्षा के लिए कार्य किया। जैसे केजरीवाल बुजूर्गों को तीर्थ दर्शन करवाते हैं, वैसे मैंने 40 हजार बुजूर्गों को गंगा स्नान करवाया है। अब केवल भाषणों में ईमानदारी नहीं चलेगी बल्कि धरातल पर काम करना होगा।
