ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं,जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के सीेेएम अरविंद केजरीवाल को फोन पर जीत की बधाई दी, बतादें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल को जीत की बधाई दी थी।
उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे केजरीवाल
राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं जबकि भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी. खास बात तो यह रही कि कांग्रेस की 67 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 54 फीसदी वोट मिले हैं। बतादें कि 2015 के मुकाबले बीजेपी का वोट शेयर 32 से बढ़कर 38 तक पहुंचा, हैं। लेकिन इससे उसकी सीटें ज्यादा नहीं बढ़ीं हैं।
लिविंग इंडिया ने किसको कितनी सीट दी थी
लिविंग इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 55 से 63, बीजेपी को 3 से 8, सीटें मिलती दिखाई थी


