कोरोना वायरस ने ली 920 लोगों की जान, हर दिन मर रहे 80 लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मृतकों की संख्या 920 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इससे 97 और लोगों की जान चली गई और 3,062 नए मामले सामने आए। रविवार को जिन 97 लोगों की जान गई उनमें से 91 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए है। इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए।

आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 920 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 40,171 मामलों की पुष्टि हुई है। रविवार को 296 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, 6,484 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,589 लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है। वहीं कुल 3,281 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

चीन में कारखाने और स्कूलों के बंद

लंबे समय से कारखाने और स्कूलों के बंद होने और उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते बीजिंग और शंघाई समेत चीन के कई शहर भुतिया नजर आने लगे हैं। बीजिंग का शेयर मार्केट भी पूरी तरह उजाड़ दिखाई देता है। यहां कामकाज पूरी तरह घट गया है। निवेशक सोने, बांड और जापानी येन में निवेश कर रहे हैं।

कोरोनावायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे

इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है। सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *