IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को लगातार तीसरे वनडे में हराया । क्लीन स्वीप का बदला लिया, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है । इस मैच में भारत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है । इस मैच में भारत को 5 विकेट से मात मिली है । आपको बता दे तीनों मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 के साथ सीरीज जीतकर भारत से टी20 सीरीज का हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 5-0 से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम 2014 के बाद पहली बार किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हुई है ।

Ind Vs Nz

तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को माउंट माउंगनुई में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का मौका दिया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही । तो वहीं एक बार फिर केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर भारत ने 296 रन बनाए ।

Ind Vs Nz

इस मुकाबले में भारतीय टीम की युवा ओपनर जोड़ी भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी । महज 62 रन बनने तक ओपनर मयंक अग्रवाल (3), पृथ्वी शॉ (40) और कप्तान विराट कोहली को (9) रन पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा । चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए श्रेयस अय्यर (62) और केएल राहुल (KL Rahul) ने 100 रन की साझेदारी कर पारी की कमान संभाली ।

Ind Vs Nz

अय्यर 62 रन बना कर चलते बने । जिसके बाद मनीष पांडे (42) ने टीम को आगे बढ़ाया । राहुल और मनीष पांडे दोनों ही तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट हुए। तो वहीं रवींद्र जडेजा और नवदीप सैनी आठ-आठ रन बनाकर आउट हो गए । भारत ने न्यूजीलैंड को 296 रनों का लक्ष्य दिया । न्यूजीलैंड के गेंदबाज हैमिश बेनेट ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। काइल जैमिसन और जिमी नीशम को एक-एक विकेट मिला ।

Ind Vs Nz

296 रन का लक्ष्य हासिल करने उत्तरी न्यूजीलैंड की टीम ने 47।1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली । उनकी ओर से ओपनर हेनरी निकोल्स, मार्टिन गप्टिल और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने शानदार प्रदर्शन किया । तो वहीं मार्टिन गप्टिल (66) ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जमाई। साथ ही हेनरी निकोल्स (80) ने भी सीरीज में दूसरी बार अर्धशतक लगाया । ग्रैंडहोम ने महज 21 गेंद पर अर्धशतक ठोक कर शानदार पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम तीसरा वनडे मैच भी अपने नाम करने में कामयाब रही । भारत की ओर से युजवेंद चहल ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट झटके | शार्दुल ठाकुर और जडेजा को एक -एक विकेट मिला ।

IND Vs NZ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *