दिल्ली चुनाव परिणाम: ‘AAP’ को मिल रहा सपष्ट बहुमत, मनीष सिसोदिया भी निकले आगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी सिकंदर बनकर आई हैअभी तक के रुझानों से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी सिकंदर बनकर आई हैअभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 55 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा 15 से कम सीटों पर लुढ़कती दिख रही है।

  •  गांधी नगर भाजपा के अनिल वाजपेयी जीत के करीब, अंतिम राउंड में 6000 वोटों से आगे
  • पटपड़गंज से उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 12 राउंड की गिनती तक पीछे चल रहे थे, वे 13वें राउंड में 3129 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • कालकाजी 13वें राउंड में आतिशी की जीत पक्की। हालांकि, अभी चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा बाकी है।  घोंडा से 11वां राउंड में भी भाजपा आगे है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 59 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है।
  • मंगोलपुरी में 10 राउंड के बाद आप  21, 473 वोटों से आगे।
  • आप 54, 531
  • भाजपा 33, 058
  • कांग्रेस 3, 055

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *