रूझानों में AAP गाड़ रही जीत का झंडा, पार्टी में जश्न का माहौल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 20 सीटें ऐसी हैं जहां मार्जन 2000 से कम वोट का है। भाजपा के तजिंदर बग्गा सिर्फ 56 वोट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 20 सीटें ऐसी हैं जहां मार्जन 2000 से कम वोट का है। भाजपा के तजिंदर बग्गा सिर्फ 56 वोट से, भाजपा के रविंद्र नेगी 74 वोट से, आप की आतिशी मर्लेना 11 वोट से, आप के अखिलेश पति त्रिपाठी 98, आप के सत्येंद्र जैन 51 वोट से पीछे चल रहे है।

चुनाव आयोग के मुताबिक ओखला से आप के अमानतुल्ला खान 194 वोट से पीछे, हालांकि अमानतुल्ला ने ट्वीट किया- पांच राउंड के बाद मैं 22 हजार वोटों से आगे। ओखला से आप के अमानतुल्ला खान पीछे। शाहीन बाग इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। कांग्रेस फिर शून्य पर, आप को 52 और भाजपा को 18 सीटों पर बढ़त।

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावी दंगल के आज नतीजे घोषित होंगे। प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी  को स्पष्ट बहुमत मिलना तय लग रहा है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। दिल्ली में अभी आप की सरकार है। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है। वहीं रुझान को देख AAP दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है।  पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस सबसे पीछे चल रही है। वहीं,  मतगणना के रुझान सामने आते ही विकासपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने अपनी हार स्वीकार कर ली।  उन्‍होंने ट्वीट कर मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जता दिया।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों के अंतर से आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता 172 वोटों से पीछे। ओखला विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त भाजपा आगे चल रही है। शाहीन बाग में भी बीजेपी आगे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *