ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, वर्तमान सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों को अनेक सौगातें दी हैं। सामाजिक सुरक्षा को तय करने के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लागू की है, जिसके तहत पात्र व्यक्तियों को 6 हजार रुपए सालाना मदद मिलेगी। जिससे विभिन्न बीमा का प्रीमियम प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और शेष राशि को संबंधित व्यक्ति के खाते में डाला जाएगा।
राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने जारी बयान में कहा कि, वर्ष 2020 को सरकार द्वारा सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वावलंबन तथा समाज के कमजोर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देने हेतू अनेक योजनाएं लागू की गई है, जिससे हर वर्ग का कल्याण संभव हुआ है। सरकार द्वारा वृद्ध व्यक्तियों के अलावा विधवाओं व दिव्यांगों को मिलने वाली पैंशन को बढ़ाकर 2250 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम हमारे सामने आ रहे हैं। आज लिंगानुपात का अनुपात 830 से बढ़कर 930 हो गया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में वन स्टॉप सैंटर-सखी की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से एक ही छत के नीचे हिंसा से पीडि़त महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार एसिड प्रभावित लड़कियों और महिलाओं को राहत व चिकित्सा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उत्कृष्टï कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।


