ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में शायद ही ये भयानक दौर आया हो, जब एक-एक कर चीनी नागरिक दम तोड़ रहे हैं, और चीनी सरकार चाह कर भी अपने नागरिकों को बचा नहीं पा रही है। कोई चलते-चलते गिर रहा है तो कोई बैठे- बैठे ही मौत की आगोश में सो गया, इस आपातकालीन स्थिति से कैसे निपटा जाये चीन को समझ नहीं आ रहा है। हम बात कर रहे है। उस खतरनाक कोरोना वायरस की जिसने अबतक चीन में 570 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। जबकि 28 हजार से ज्यादा लोग इस भीषण वायरस से संक्रमित हो चुकें है। हर दिन चीन में 60 लोगों के मौत हो रही है।
क्या बोले चीनी राष्ट्रपति
वहीं कोरोनावायरस को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जानकारी देते हुए बताया कि,कोरोना वायरस को रोकने और इस पर नियंत्रण पाने के लिए कानून पर आधारित, वैज्ञानिक और सामूहिक प्रयासों को किया जा रहा है।
चीन ने मदद के लिए बुलाई सेना
कोरोनावायरस पर अमेरिका का बयान
इस बीच दावा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अमेरिका चीन के साथ खड़ा है। अमेरिका इस दिशा में चीनी सरकार के साथ मिल कर काम कर रहा है। अमेरिका चीन को पूरा सहयोग देगा।



