ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी आज प्रचार के आखिरी दिन अपना पूरा जोर लगाएंगी। साथ ही ये सभी पार्टियां अपने-अपेन स्टार प्रचारकों को दिल्ली के रण में उतार कर मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगी। तो बीजेपी आज अपने 200 से ज्यादा सांसदों को दिल्ली की हर गली से लेकर हर मोहल्लों तक वोट मांगने के लिए उतारेगी। तो वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
जगत प्रकाश नड्डा दो रोड शो करेंगे
वहीं बीजेपी के जीत को निश्चित करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सुबह 11 बजे मुंडका विधानसभा में रोड शो का आयोजन करेंगे,और उसके बाद जेपी नड्डा नागलोई रेलवे स्टेशन से स्वर्ण पार्क तक पैदल मार्च करेंगे।साथ ही आज दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दोपहर दो बजे मालवीय नगर विधानसभा और शाम 4 बजे छतरपुर विधानसभा में हंसा चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। उनके अलावा बीजेपी में शामिल हुई बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज दिल्ली के चुनाव प्रचार में उतरती नजर आएंगी। साइना नेहवाल यमुना विहार और शाहदरा में रोड शो करेंगी, और बीजेपी के लिए वोट मांगेंगी, वहीं बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन, आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 2 बजे और आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे
अमित शाह करेंगे रोड शो
बीजेपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे सीमापुरी विधानसक्षा क्षेत्र से लेकर दिलशाद गार्डेन तक यात्रा मार्च करेंगे। फिर शाह दोपहर दो बजे हरिनगर विधानसभा क्षेत्र लेकर घंटा घर का दौरा करेंगे, उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम 3 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 10.30 बजे लक्ष्मी नगर विधानसभा और 11 बजे पटपड़ विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज चुनाव के आखिरी दिन, दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र, जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र,और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र 3.00 बजे नुक्कड़ सभा और रोड शो करेंगे।
मनोज तिवारी 6 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रोड शो
वहीं दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी रो़ड शो की शुरुआत करेंगे जबकि आखिरी रोड शो, शाम 3 बजे बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे। और उनका साथ देने के लिए बीजेपी ने ‘द ग्रेट खली’ को बुलया है। खली आज कालकाजी विधानसभा, मालवीय नगर विधानसभा, महरौली विधानसभा औरमॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
कब होगा चुनाव
बतादें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 11 फरवरी को नतीजे आएंगे.




