राम मंदिर निर्माण पर किया मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान, अब बनेगा मंदिर!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है, पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है, पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने को लेकर ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी है,पीएम मोदी ने इस ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ रखा है। वहीं पीेएम मोदी ने अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन को भी ट्रस्ट को देने की बात कही है।

9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चल रहे राम मंदिर पर फैसला सुनाया था, इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि को हिंदू पक्ष को देने का फैसला किया था, जबकि मुस्लिम पक्ष को अयोध्या के बाहरी क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन देने की बात कही थी।

ट्रस्ट का नाम’इंडो इस्लामिक कल्चर ट्र्स्ट होगा

तो वहीॆं दूसरी तरफ सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का फैसला किया है,जानकारी के मुताबिक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट का नाम’इंडो इस्लामिक कल्चर ट्र्स्ट’ रखा जाएगा,जिसका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा।

24 फरवरी को बैठक होगी

वहीं सुन्नी वक्फ बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि,24 फरवरी को बैठक करके रूपरेखा तय की जाएगी, सरकार की तरफ से 5 एकड़ जमीन मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा, अभी सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूखी हैं। इंडो इस्लामिक कल्चर ट्रस्ट के जरिए 5 एकड़ जमीन पर इंस्टिट्यूट, लाइब्रेरी, पब्लिक यूटिलिटी,अस्पताल, विद्यालय, इस्लामिक कल्चरल एक्टिविटीज को बढ़ाने वाले इंस्टिट्यूट, लाइब्रेरी, दूसरे तरीके की सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने देने के लिए किया जाएगा। साथ ही ट्रस्ट के जरिए सुन्नी वक्फ बोर्ड भारत में दोनों समुदायों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए कार्यक्रम चलाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *