कोरोना वायरस ने उत्तर प्रदेश में दी दस्तक, तीन संदिग्ध मरीज मिले,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खतरनाक कोरोना वायरस ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। यहां पर कोरोना वायरस के 3 मामले सामने आए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खतरनाक कोरोना वायरस ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। यहां पर कोरोना वायरस के 3 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद तीनों मरीजों के नमूने जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। अब तक सात मरीजों के नमूने को कोरोना वायरस के शक के आधार पर एकत्र किया गया हैं। फिलहाल चार नमूनों में से तीन में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

छह एयरपोर्ट अलर्ट पर

बतादें कि, कोरोना वायरस से प्रभावित तीन लोगों के नमूने एकत्र किए गए हैं। ये तीनों लोग वाराणसी, नोएडा और बागपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश के सभी छह एयरपोर्ट पर अलर्ट और एडवाइजरी को जारी किया गया है। साथ ही कोरोना वायरस को रोकने के लिए नेपाल से जुड़े 19 मार्गों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। लोगों की सेहत की जांच की जा रही है।

क्या है कोरोना वायरस

बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना  संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *