ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के कई हिस्सो में अब तक नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और पथराव किया है।
महिलाओं पर किया लाठीचार्ज
दरअसल आजमगढ़ के बिलारियागंज जोहर पार्क में सीएए के खिलाफ महिलाएं धरने पर बैठी थी,इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से धरनों को खत्म करने के कार्रवाई शुरू कि, तो धरने पर बैठी महिलाओ ने इस बात का विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज और पथराव कर दिया।
घंटाघर पर महिलाएं धरने पर बैठी
बतादें कि, इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी और सात अन्य लोगों के खिलाफ गोमती नगर में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कैंडल मार्च निकाले जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मालूम हो कि लखनऊ के घंटाघर से लेकर आजमगढ़ के जोहर पार्क में सीएए के खिलाफ महिलाएं धरने पर बैठी हैं।
दो दर्जन शहरों में प्रदर्शन
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में हिंसा के दौरान यूपी में इस हिंसा में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के करीब दो दर्जन शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई है।
18 पुलिसकर्मी घायल हुए थे
वहीं नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान कानपुर में 13 प्रदर्शकारी और 18 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, फिरोजाबाद में 20 प्रदर्शनकारी और तकरीबन 70 पुलिसवाले घायल बताए गय, मेरठ में 12 प्रदर्शनकारी और 6 पुलिसवाले घायल हुए तो वहीं बिजनौर में तीन प्रदर्शनकारी और 8 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।



