कोरोनावायरस: भारत ने किया चीन से आने वाले यात्रियों का ई-वीजा निलंबित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोनो वायरस के मद्देनजर भारत ने चीन में रहने वाले सभी चीनी यात्रियों और विदेशी लोगों के लिए अस्थायी रूप से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोनो वायरस के मद्देनजर भारत ने चीन में रहने वाले सभी चीनी यात्रियों और विदेशी लोगों के लिए अस्थायी रूप से ई-वीजा सुविधा को निलंबित कर दिया है ।इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने देते हुए कहा कि, कुछ मौजूदा घटनाक्रमों के कारण, ई-वीजा पर भारत की यात्रा अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है। भारतीय दूतावास ने कहा कि, यहां निलंबित आदेश चीनी पासपोर्ट के धारकों और चीन के पीपुल्स रिपब्लिक में रहने वाले अन्य राष्ट्रीयताओं के आवेदकों पर भी लागू, पहले से जारी किए गए ई-वीजा के धारक इस बात का ध्यान दे कि ये अब मान्य नही होगा।

भारत के किस दूतावास पर संपर्क करें

भारत आने वाले सभी लोग बीजिंग में भारत के दूतावास या शंघाई या ग्वांगझू में भारतीय वाणिज्य दूतावास और साथ ही इन शहरों में भारतीय वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

कोरोना वायरस से चीन में 304 लोगों की मौत

बतादें कि, कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 304 पर पहुंच गई है। यहां पर कोरोना वायरस ने बेहद खतरनाक रुप ले लिया है।चीन के वुहान शहर में सड़क पर लोगों के शव मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पर लोग अचानक बीच सड़क पर गिर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से लोगों की लगातार मौत हो रही है।

चीन ने आपातकाल घोषित किया

वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया है। ताकी लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की है हेल्थ इमरजेंसी

कोरोना वायरस के अन्य देशों में भी पांव पसारने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, चीन के अलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देशों में भी कोरोना के चपेट में होने की  पुष्टि कर चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *