चाइना के वुहान से रेस्क्यू कर लाए गए 344 छात्र, डॉक्टर्स जुटे जांच में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चाइना के वुहान से 344 छात्र रेस्क्यू कर लाये गए हैं। छात्रों को गुरुग्राम के मानेसर में लाया गया। जहां आर्मी के विशेष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चाइना के वुहान से 344 छात्र रेस्क्यू कर लाये गए हैं। छात्रों को गुरुग्राम के मानेसर में लाया गया। जहां आर्मी के विशेष कैम्प में अगले 14 दिन तक इन तमाम छात्रों को आर्मी के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की देखरेख में रखा जाएगा। दरअसल आर्मी ने इस विशेष कैम्प में कई आईसोलेशन वार्ड बनाये है जहाँ डॉक्टर्स की विशेष नज़र भी इन पर रहेगी।
हालांकि आर्मी ने इस पूरे ऑपरेशन में आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ बयान जारी तो नहीं किया। इस विशेष कैम्प में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे गुरुग्राम के चीफ मेडिकल अधिकारी की माने तो,जिला स्वास्थ्य की टीम आर्मी के साथ एनएसजी के साथ तालमेल बनाये हुए है और तमाम।व्यवस्थाओं पर गंभीरता से नज़र रखी जा रही है।
कारोना का फैलता दायरा जहाँ दुनिया भर को आतंकित कर रहा है तो वही चाइना में बसे भारतीयों की भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है और ऐसे ही भारतीय छात्रों ने जो कि चाइना के वुहान में अलग अलग मामलो में चाइना में शिक्षा ग्रहण करने गए थे ने भारत सरकार से उन्हें चाइना से निकाले जाने की गुहार लगाई थी।

जिसके बाद सरकार ने पूरे मामले में गम्भीरता दिखाते हुए इस पूरे ऑपरेशन की कमान आर्मी को सौंपी थी। एयर इंडिया ने भी छात्रों के रेस्क्यू के लिए विशेष विमान को चाइना भेजा था जिसमे आर्मी के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम भी छात्रों को लाने के लिए साथ रवाना की गई थी। वही इस मामले में जिला के चीफ मेडिकल अधिकारी की माने तो 14 दिन की देखरेख में अगर किसी मे कारोना के लक्षण दिखाई दिए तो उसे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल या केंट के आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *