पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज यानी 1 फरवरी 2020 को अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। केंद्रीय वित्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज यानी 1 फरवरी 2020 को अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपना दूसरा आम बजट पेश किया। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गया है।

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट को लेकर हरियाणा के व्यापारी वर्ग नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि, संसद में पेश हुआ बजट बेहद निराशाजमक है। बजट में किसानों के लिए कोई रियायत नहीं दी गई है। वहीं हुड्डा ने बजट में इंकम टैक्स में दी गई छूट की सराहना भी की, लेकिन सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि,जब लोगों के पास आय का साधन ही नहीं हैं, तो 5 लाख की आय पर इनकम छूट से क्या फायदा।

budget 2020

बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ऐतिहासिक बजट भाषण दिया। सीतारमण 2 घंटे 41 मिनट तक बोलीं। 73 साल में पेश 91 बजट भाषणों में यह सबसे लंबा बजट भाषण था। इनमें से कई ऐसे साल भी थे, जिनमें दो बार भी बजट पेश किया गया। ढाई घंटे से ज्यादा लंबा भाषण पढ़ने के बावजूद निर्मला सीतारमण आखिरी के दो पन्ने तबीयत खराब होने की वजह से नहीं पढ़ पाईं। इंदिरा गांधी के बाद सीतारमण दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार बजट भाषण पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *