निर्भया के दोषियों की फांसी टली, तो पिता बोले फांसी टलने का जिम्मेदार केजरीवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया के दोषियों की फांसी टल गई है। निर्भया के दोषियों को आज सुबह 6 बजे फांसी दी जाने वाली थी।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया के दोषियों की फांसी टल गई है। निर्भया के दोषियों को आज सुबह 6 बजे फांसी दी जाने वाली थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी है। इस बीच फांसी के टलने से नराज निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फांसी टलने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सिर्फ और सिर्फ सीएम केजरीवाल ही फांसी को टालने के लिए जिम्मेदार हैं।

निर्भया के पिता ने लगाए सीएम केजरीवाल पर आरोप 

आरोप लगाते हुए निर्भया के पिता ने कहा कि केजरीवाल महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर दिल्ली की सत्ता पर आए थे लेकिन आज निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने कोर्ट के साथ खेल-खेला है। निर्भया के पिता ने कहा कि जेल प्रशासन सीएम केजरीवाल के हाथों में है, लेकिन उन्होंने 4 घंटे तक न जाने जज से क्या बात की और एक मिनट में कह दिया गया कि फांसी पोस्टपोन्ड की जाती है। इसलिए मैं पूरी तरह से इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जिम्मेदार मानता हूं।

दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित नहीं 

वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि, दिल्ली की महिलाएं ये जान लें कि दिल्ली में सिर्फ पानी और बिजली ही जरूरी है या फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा भी जरूरी है। अगर दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, तो इसके लिए  सिर्फ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही जिम्मेदार हैं।

arvind kejriwal

क्या बोले सीएम केजरीवाल?

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, निर्भया के दोषियों की फांसी टलने पर मैं दुखी हूं। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि, मुझे दुख है कि निर्भया के अपराधी कानून के दांव-पेंच ढूंढ़कर फांसी को टाल रहे हैं. उनको फांसी तुरंत होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *