सरकार का करोड़ों का चूना लगा गया ये सरपंच, ऐसे करता था झोलमोल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर के गांव अगवानपुर का सरपंच अवैध तरीके से पंचायती जमीन से करोड़ो की मिट्टी का गबन कर दिया और सरकार को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर के गांव अगवानपुर का सरपंच अवैध तरीके से पंचायती जमीन से करोड़ो की मिट्टी का गबन कर दिया और सरकार को चुना लगा दिया।  खनन विभाग ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है,और पुलिस ने खनन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  प्रसाशन ने सरपंच बलराज को निलंबित कर दिया है।
आपने अवैध खनन के कई मामले सुने होंगे, लेकिन पंचायती जमीन से करोड़ो की मिट्टी उठाकर सरकार के राजस्व को चुना लगाने का ये मामला सोनीपत के अगवानपुर गांव से आया है। हम आपको मामला समझाते है।  गांव अगवानपुर के सरपंच बलराज ने गांव की पंचायती जमीन को उबड़ खाबड़ बताकर मिट्टी उठान के लिए पास करा लिया और विभाग ने भी अनुमति दे दी। लेकिन सरपंच ने वो कारनामा कर दिया कि जिसे आम आदमी सोच भी नहीं सकता। जितनी मिट्ठी का उठान करना था सरपंच ने उससे कहीं ज्यादा कर डाला औऱ सरकार के राजस्व को करोड़ो का चूना लगा डाला। लेकिन ये मामला सामने आने के बाद गांव के सरपंच को निलंबित कर दिया गया है औऱ पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज भी कर लिया है।
इस मामले की शिकायत खनन विभाग के अधिकारियों ने सोनीपत के गन्नौर थाने में दी है और अब गन्नौर पुलिस इस मामले की जांच करने दलबल के साथ आज गांव पहुँची। मामले की जांच में जुट गई, इस मामले की जानकारी देते हुए गन्नौर थाना एसएचओ बदन सिंह ने बताया कि खनन अधिकारियो की शिकायत पर गांव अगवानपुर के सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है। सरपंच के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *