ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:केंद्रीय बजट से ठीक एक दिन पहले बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।आज से देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं।बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण सामान्य बैंकिग कामकाज पर खासा असर पड़ रहा है। बैंक कर्मचारी सरकार से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जो कि वो नवंबर 2017 से करते आ रहे हैं। सरकार 12.25 फीसद वेतन बढ़ाने की मांग पर राजी तो हो गई है, लेकिन बैंक यूनियंस ने अभी तक हामी नहीं भरी। करीब 10 लाख बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने की संभावना भी जाहिर की जा रही है। और ये पांच तस्वीरें हरियाणा की हैं, जहां आज सभी सरकारी बैंक बंद हैं। अब बैंक सीधे सोमवार को खुलेंगे और इस हड़ताल के कारण आने वाले कुछ घंटों बाद एटीएम में पैसे की किल्लत हो सकती है।
ATM में कैश की किल्लत से लेकर बैंक बंद तक सब जानिए
2 दिन की हड़ताल, 3 दिनों तक बैंक बंद
सरकारी बैंक कर्मचारी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर
देशव्यापी हड़ताल पर 10 लाख कर्मचारियों के होने की संभावना
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी और जमा समेत विभिन्न सेवाएं प्रभावित
बैंक कर्मचारी सरकार से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं
इंडियन बैंक एसोसिएशन के वेतन में 12.5 फीसद बढ़ोतरी का प्रस्ताव कर्मचारियों को मंजूर नहीं
बैंक यूनियनों की वेतन में कम से कम 20 फीसद बढ़ोतरी की मांग
बैंकों में सिर्फ पांच दिन ही काम करने की मांग
एनपीएस को खत्म करने की भी मांग
स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटने की मांग
रिटायरमेंट के बाद मिलने लाभ को आयकर से बाहर करना
अधिकारियों के लिए बैंक में काम करने के घंटे का नियमतिकरण

