ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें कम होने का मान ही नहीं ले रही हैं। जेल से बाहर निकलने के राम रहीम के सपमे फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। पिछले दो साल से हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में बंद कैदी नंबर 8647 राम रहीम के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गई है। पंचकूला हिंसा से जुड़़ी 40 FIR में राम रहीम को शामिल किए जाने की मांग की गई है।
राम रहीम के खिलाफ ये याचिका सुखविंदर सिंह ने दाखिल की है। सुखविंदर सिंह पंजाब पुलिस में पूर्व इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि उनके पास राम रहीम के खिलाफ सभी सबूत हैं, जिसकी वजह से पंचकूला और बाकी जगहों पर हिंसा हुई थी। फिलहाल, अभी रजिस्ट्री में याचिका दाखिल हुई है।
बता दें, साध्वी यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड मामले में राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। उसे 25 अगस्त, 2017 को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वो अपने 50वें जन्मदिन पर शानदार तरीके से जश्न मना रहा था। सजा सुनाए जाने के बाद सुनारिया जेल को हाई सिक्यॉरिटी जोन में बदल दिया गया था। जेल की सुरक्षा में पैरामिलिट्री को भी तैनात किया गया है।
बता दें, राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने जेल पहुंची थी। पांचवी बार वह राम रीहम से मिलने रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची। सुनारियां जेल के मुलाकाती कक्ष में हनीप्रीत और राम रहीम के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई थी। हनीप्रीत के साथ गुरमीत राम रहीम के केसों की पैरवी करने वाले 2 वकील भी थे।



