स्कूल बस और कार की जबरदस्त टक्कर, 4 की मौके पर मौत

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घने कोहरे का तांडव एक बार पिर देखने को मिला है। जींद भिवानी रोड पर गांव खांडा के पास स्कूल बस…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घने कोहरे का तांडव एक बार पिर देखने को मिला है। जींद भिवानी रोड पर गांव खांडा के पास स्कूल बस और कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस हादसे का कारण घनी धुंध को माना जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हस्पताल में लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,  चारों मृतक अंबाला के गांव से सुबह निकले थे यह सभी पूजा अर्चना के लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। मरने वालों में से एक बाबा गणेश नाथ भी थे जो छोटी डेरे में महंत थे। इसके अलावा उनके साथ उनका सेवक रामकरण वह बंटी और रामस्वरूप समेत दो ग्रामीण भी साथ थे जिनकी मृत्यु भी मौके पर हो गई थी।

हरियाणा के सिरसा जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे के साथ ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को घने कोहरे और ठंड से आमजन काफी प्रभावित होते दिखे।कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम होने से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आलम यह है कि दिन में भी वाहन चालक सामने की लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक अपनी गाड़ियों को बिलकुल धीमी गति में चला रहे हैं। वहीं कोहरे से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। किसानों की मानें तो कोहरे से गेंहू, चना व सरसो की फसल को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *