ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। अवैध कॉलोनियों में चेतावनी के बोर्ड लगाये गये हैं। तहसीलदार को अवैध कॉलोनियों के खसरा नम्बरों की सूची देकर कहा गया है कि वहां की रजिस्ट्रियां नही की जाए। 20 गांवो के खसरा नम्बरों की सूची तहसील कार्यालय में चस्पा दी गई है। डीटीपी अशोक गर्ग ने लोगों को आगाह किया है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नही खरीदे अन्यथा कभी भी तोड़ फोड़ हो सकती है। डीटीपी ने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही है।


डीटीपी ने लोगों से किया ये आग्रह
बहादुरगढ़ शहर के साथ लगते 20 गांवों में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। अब इन गांवो के उन खसरा नम्बरों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है, जहां अवैध प्लाटिंग की जा रही है। डीटीपी विभाग ने तहसील कार्यालय के अंदर और बाहर 20 गांवो में अवैध कॉलोनियों के खसरा नम्बरों की सूची चस्पा दी गई है। खुद डीटीपी अशोक गर्ग ने खड़े होकर ये सूची लगवाई है। 20 गांवो के सैंकड़ो खसरा नम्बर इस सूची में है। तहसीलदार को भी ये सूची देकर कहा गया है कि, इन खसरा नम्बरों में रजिस्ट्री ना की जाए। डीटीपी ने लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लाट नही खरीदने की अपील की है। साथ ही आगाह भी किया है कि अगर अवैध कॉलोनी में प्लाट खरीदा तो कभी भी तोड़ फोड़ हो सकती है।
बाईट अषोक गर्ग डीटीपी।

बाईट अषोक गर्ग डीटीपी।

शहर और साथ लगते गांवो में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियां
दरअसल झज्जर जिले में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनी बहादुरगढ़ शहर और साथ लगते गांवो में बसाई जा रही है। ताजा मामला झज्जर रोड़ पर करीब साढ़े पांच एकड़ में कॉलोनी बसाने का सामने आया है। अवैध कॉलोनी को बेचने के लिये जो नक्षा बनाया गया है उसमें भी झूठे रास्ते दिखाए जा रहे हैं। डीटीपी विभाग ने अवैध कॉलोनाईजरों को नोटिस भी जारी किया है। अवैध कॉलोनियों में चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गये हैं। अब विभाग अवैध कॉलोनी काटने वालों और जिनकी जमीन में अवैध कॉलोनी काटी जा रही है उन किसानों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाने जा रहा है। मतलब साफ है कि सरकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त है। ऐसे मे आम लोगों से यही अपील है कि अवैध कॉलोनियांे में प्लाट खरीदने से बचे ताकि आपकी मेहनत की कमाई डूबने से बच सके।
