कोरोना वायरस से चीन में 195 लोगों की मौत, भारत में भी दिखा वायरस का असर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़ चीन में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है, कोरोना वायरस से अबतक ;चीन में 195 लोगों की मौत हो चुकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़ चीन में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है, कोरोना वायरस से अबतक ;चीन में 195 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही इस वायरस के  7.900 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और मदद करने के लिए चीन ने अपनी सेना को उतार दिया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके लिए आदेश भी दे दिया है।

चीन सरकार ने किया मांसाहार को प्रतिबंधित

इस बीच चीन की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे मांस खाना बंद कर दें. सब्जियां खाएं. चीन के हुबेई प्रांत के सभी शहरों समेत पूरे देश के 21 शहरों में मांसाहार को प्रतिबंधित कर दिया गया है

कोरोना वायरस से 655 लोग गंभीर 

जानकारी देते हुए चीन के स्वास्थ्य मंत्री मा शियाओवेई ने बताया कि कोरोना वायरस चीनी के साथ विदेशों में भी तेजी से फैल रहा है, सिर्फ 14 दिनों के अंदर ही एक इंसान से दूसरे इंसान को संक्रमित कर रहा है। जब कि कोरोना वायरस से अब तक 4,444 लोग संक्रमित पाए गए हैं, और इन संक्रमित लोगों में से 655 लोग गंभीर हालत में हैं।

चीन ने आपातकाल घोषित किया

वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ताकी लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।

पूरा देश कोरोना वायरस की चपेट में

वहीं पुणे, मुंबई, बिहार, उज्जैन, चंडीगढ़, के बाद कोरोना वायरस, दिल्ली पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के 4 संदिग्ध मिले हैं जिन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ये चारों मरीज चीन से दिल्ली आए थे। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मिला जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोरोना वायरस ने दी हरियाणा में दस्तक

वहीं कोरोना वायरस के हरियाणा में दस्तक देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर आ गया है। प्रदेश के हर जिले के नागरिक अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है।जनवरी महीने में खास तौर पर चीन से आने वाले लोगों को ट्रैक किया जा रहा है। प्रदेश में 5 में से सिर्फ 2 में ये लक्षण पाए गए हैं।

क्या है कोरोना वायरस

बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना  संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *