ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आए दिनों दरिंदगी के ऐसे मामसे सामने आते हैं, जिसे जानकर हरकोई सहम उठता है। लड़कियों से वहशीपन के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। आस्था के नाम पर लड़कियों से खिलवाड़ हो रहा है। हवस के दरिंदें मासूमों को अपना शिकार बनाने के लिए हर जगह धाक जमाए बैठे हैं। फिर चाहे मंदिर हो या आश्रम, कहीं भी लड़़कियां महफूज नहीं हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके हौश उड़ जाएंगे।
पंचकूला के ब्लॉक रायपुर रानी में बने छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी बाबा लक्षानंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा को महिला थाना पुलिस ने पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी बाबा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आपको बता दें कि, मंगलवार रात दोनों बच्चियों ने महिला थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में ये बताया गया था कि, वे दोनों बच्चियां हिमाचल के बद्दी की रहने वाली है और पंचकूला के रायपुर रानी ब्लॉक में पढ़ते छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में सेवा करने आई थी, जहां आरोपी बाबा ने 3 दिन तक उनके साथ गलत काम किया।
शिकायत के बाद करवाया गया मेडिकल
वहीं शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने पीड़ित बच्चियों का मंगलवार देर रात को अस्पताल में मेडीकल करवाया और बुधवार को कोर्ट में 164 के बयान करवाये थे। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से कोर्ट ने आरोपी बाबा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



