ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बैडमिंटर कोर्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने राजनीति में कदम रख लिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में साइना नेहवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने साइना नेहवाल को बीजेपी में शामिल करवाया है।
साइना के साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसा माना जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही साइना ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की और कहा की वो उनकी नीतियों से प्रभावित होकर ही बीजेपी में शामिल हुई हैं।

