भिवानी : हरियाणा के बदलते रीति-रिवाज, अब बेटे और बेटियों में फर्क नहीं करता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा बदल रहा है, यहां के लोगों की सोच काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।अब हरियाणा बेटियों को बेटों जितना सम्मान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा बदल रहा है, यहां के लोगों की सोच काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।अब हरियाणा बेटियों को बेटों जितना सम्मान दे रहा है।अभी तक को सिर्फ बेटों को घोडिय़ों पर बैठाकर बनवारा यानि की घुड़चढ़ी निकाला जाता रहा है, लेकिन यहां अब बेटियों की यह रस्‍म की जा रही है। शहर में दो बेटियों का बनवारा निकाला गया।

शहर के हनुमान ढाणी में रहने वाले दो भाइयों की बेटियों कंचन और मोनिका को घोडिय़ों पर बैठाकर बनवारा निकाला गया। अपनी बेटियों को घोड़ी पर सवार देख मनोज कुमार और उनके भाई हरिकेश के चेहरे चमक रहे थे। दोनों बेटियों का विवाह राजस्थान के शहर सीकर में हो रहा है। बरात आज आनी है। दोनों बेटियों का जब बनवारा निकल रहा था तो मंगलगान करते हुए महिलाएं थिरक रही थीं। इनमें पहले तो परिवार और रिश्तेदारियों की महिलाएं और पुरुष शामिल थे, लेकिन जैसे जैसे जुलूस आगे बढ़ते गया, बेटियों के बनवारे में शामिल होने की ललक में अन्य महिलाएं और पुरुष भी थिरकने लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *