चीन से वापिस लौटा हरियाणा का ये वैज्ञानिक, डॉक्टर्स ने जांच के बाद कहा कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस से अब तक दो हजार लोग पीड़ित मिले हैं,तो अस्सी से अधिक लोगों की इससे मौत हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस से अब तक दो हजार लोग पीड़ित मिले हैं,तो अस्सी से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। चीन पड़ोसी मुल्क है। भारत से लोग चीन बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं। चीन आने-जाने वालों की वजह से वायरस मुल्क में प्रवेश नहीं कर और वहां से आने -जाने वालों की स्क्रीनिंग की जाये , साथ ही उनकी जांच की जाये। इस पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाये हुए है। नूंह जिले के शिकरावा गांव का वैज्ञानिक चीन के उसी शहर से हाल ही में वापस लौटा है, उसकी स्क्रीनिंग से लेकर जांच तक की जा रही है।

वैज्ञानिक भी स्वास्थ्य विभाग का पूरा साथ दे रहे हैं। वैज्ञानिक का नाम शबिद है  जो पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। यह बीमारी किसी फ्लू की तरह है। जिसमें मरीज को जुकाम, सिर दर्द , खांसी इत्यादि की शिकायत होती है। दुनिया भर के 10 – 15 देशों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। डॉक्टर अरविंद जिला डिप्टी सिविल सर्जन ने पत्रकारों को वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि चीन से आये वैज्ञानिक के बारे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयों को भी बताया जा चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक स्वाइन फ़्लू से निपटने के उनके पास पुख्ता प्रबंध हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ये बीमारी पशुओं में देखने को मिलती है, लेकिन कई बार इंसानों में भी वायरस फैल जाता है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में आगामी 10 और 17 फरवरी को लगने वाले स्कूली बच्चों के पेट के कीड़ों को मारने की दवाई पिलाने के बारे बातचीत हुई है।

स्वाइन फ्लू से दो मौत होने की आशंका ,अभी पुष्टि नहीं
राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड में उपचार के दौरान दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत की आशंका जताई जा रही है। जुबैदा पत्नी लियाकत निवासी रूपड़ाका उम्र 39 वर्ष और रामबीर पुत्र नत्थी निवासी मेगपुर उम्र 40 वर्ष  की मौत गत 17 – 18 जनवरी को हुई है , दोनों । स्वास्थ्य विभाग नूह ने इस संबंध में सीएमओ पलवल से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग नूह ने सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके बाद ही दोनों केसों पर स्तिथि साफ हो पायेगी , लेकिन संदिग्ध केसों ने पलवल स्वास्थ्य विभाग से लेकर नूह स्वास्थ्य विभाग को चिंतन – मंथन की हालत में जरूर पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *