प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा के लिए CM मनोहर लाल ने किया ये ऐलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, आज प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।  2014 में जब वह सत्ता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, आज प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।  2014 में जब वह सत्ता में आए थे तो हरियाणा में लड़का लड़की के बीच लिंगानुपात बहुत ज्यादा था जो कहीं ना कहीं सामाजिक ताना-बाना को बिगाड़ रहा था। उनकी सरकार आने के बाद लिंगानुपात के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और उसी का नतीजा है कि उनकी सरकार में पिछले 5 सालों में 30000 बच्चियों की हत्या कोख में होने से बचाई गई है और हरियाणा का आज लिंगानुपात बेहद बेहतर है।  मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, लड़कियों की शिक्षा के लिए पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर जगह चिन्हित करके 40 महिला कॉलेज खोले जाने हैं जिनमें से 31 कॉलेज वह खोल चुके हैं उन्होंने कहा कि, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।
CM Manohar lal
सीएम ने कहा कि, लड़कियों के सुरक्षित परिवहन के लिए 181 रूट तय किए गए हैं जिससे महिला स्पेशल बस चलाई जाएगी । जिन रूटों पर लड़कियों की संख्या कम है उन रूटों पर छोटी मिनी पिंक बसें चलाई जाएंगी उन्होंने कहा कि,लड़कियों की सुरक्षा के लिए चलने वाली इन पिंक बसों में महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। दरअसल, फरीदाबाद के एनआईटी नंबर-3 में बने केएल मेहता दयानंद कॉलेज की 50वी वर्षगांठ पर हरियाणा कॆुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
प्रदेश में अगले साल लगेगे 1 लाख सीसीटीवी कैमरे
‘हरियाणा में लाख सीसीटीवी कैमरे लग चुके है, अगले साल में 1 लाख और लग जायेंगे। हरियाणा में 12 साल की छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और रेप के मामले सामने आने के बाद मृत्युदंड देने की फैसला किया गया। जिसके बाद केंद्र ने पूरे देश में लागू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को उन्होंने जिम्मेदारी दी है कि सामान्य छेड़छाड़ के केस की जांच 15 दिन में और रेप के केस की जांच 30 दिन में पूरी हो जानी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *