जेडीयू नेता अजय आलोक का बड़ा बयान, “कोरोना वायरस हैं पीके-पवन” पार्टी से निकाल देना चाहिए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार में कोरोना वायरस के दस्तक देते ही यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है, कोरोना वायरस से बचने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार में कोरोना वायरस के दस्तक देते ही यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है, कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन लगता है कि, कोरोना वायरस का असर यहां की राजनेतिक पार्टियों पर भी पड़ गया है, तभी तो जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर और पवन कुमार वर्मा पर कोरोना वायरस के नाम से जबरदस्त हमला बोला ।

पीके के कारण पार्टी आज हाशिए पर

बिहार में कोरोना वायरस और सियासी हलचलों के बीच जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा कि, प्रशांत किशोर और पवन कुमार वर्मा को कोरोना वायरस ने अपनी ज़द में ले लिया है। इसलिए इन्हें आइसोलेशन में रख देना चाहिए। दरअसल जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा कि, पीके और पवन कुमार वर्मा के बयानों के कारण आज पार्टी हाशिए पर पहुंच गई है।

नीतीश कुमार का दिल बड़ा

इस दौरान जेडीयू नेता ने कहा कि, प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पार्टी के किसी पद पर भी पदाधिकारी नहीं हैं, और जेडीयू के सदस्य भी नहीं हैं। जेडीयू को कॉरपोरेट दलालों की कोई जरूरत नहीं है। प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए अजय आलोक ने कहा कि, पीके जैसे कोरोना वायरस से मुक्ति पा लेना ही जेडीयू के लिए अच्छा होगा, लेकिन नीतीश कुमार का दिल बड़ा है, इसलिए इन्हें बर्दाश्त नहीं करते हैं।

नीतीश कुमार के नाम पर राजनीति चमकाते हैं

जेडीयू नेता ने पीके और पवन वर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये लोग नीतीश कुमार के नाम पर राजनीति चमकाते है। और अपनी जेब गरम करते हैं। इन कोरोना वायरस को तो हर दल से दूर रखना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *