ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जाट आंदोलन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर हुई आगजनी के मामले में सोमवार को पंचकूला स्तिथ हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई में 3 से 4 आरोपी हाजरी माफी पर थे तो वहीं बाकि आरोपी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। आरोपियों पर लगाये गए चार्ज पर सुनवाई में बहस जारी रही। बचाव पक्ष वकील सतीश कादयान ने बताया कि आरोपियों पर चार्ज लगाए जाने को लेकर आज दोनों पक्षों में बहस हुई थी। वकील ने बताया की फाइनल बहस अगली सुनवाई में होगी, जिसके लिए कोर्ट ने अगली तारीख 6 फरवरी लगाई है।
गौरतलब है कि जाट आंदोलन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री हरियाणा कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी का मामले में पंचकूला की सीबीआई ने कोर्ट में 51 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाईल की थी, वहीं अब इस मामले में लगभग सभी आरोपियों को बेल मिल चुकी है। हिंसा करने, सरकारी काम मे बाधा, आदेशों की उलंघना और हत्या के प्रयास सहित कई आरोप आरोपियों पर लगाए गए है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक स्थित निवास स्थान में आगजनी और पारिवारिक सदस्यों को मारने की कोशिश करने के भी आरोप हैं। चार्जशीट में जाट आंदोलन के दौरान हिंसा में करीब 14 करोड़ रुपये के माली नुकसान का भी जिक्र किया गया है।

