कुरूक्षेत्र में कहर बरपा रहा पीलिया, लापरवाहों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों कुरुक्षेत्र सेक्टर-3 में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है पीलिया के कहर ने 3 लोगों को मौत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों कुरुक्षेत्र सेक्टर-3 में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है पीलिया के कहर ने 3 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। सेक्टर -3 वासियों का हालचाल जानने के लिए कांग्रेस नेता थानेसर से पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा और जजपा नेता योगेश शर्मा
पहुंचे। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया, तो जजपा नेता योगेश शर्मा ने पत्र लिखकर पीलिया के कहर में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। 
 
लोगों का जाना हाल, मृतिका के परिजनों को दी सांत्वना
पिछले काफी समय से सेक्टर -3 पॉश इलाके में पीने के पानी में शिकायत आ रही थी और लोगों ने इसकी गुहार भी लगाई। लेकिन प्रशासन सोया रहा और नतीजा कुरुक्षेत्र सेक्टर- 3 के नागरिकों को पीलिए ने अपनी चपेट में ले लिया और वो आकाल मोत का शिकार हो गए। सेक्टर- 3 वासियों का हालचाल जानने के लिए कांग्रेस नेता थानेसर से पूर्व विधायक विधायक अशोक अरोड़ा और जजपा नेता योगेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने जहां पीलिया की वजह से मृतक संजय के परिवार का हालचाल जाना, वहीं पिछले दिनों पीलिया की वजह से मृतक सोनिया कि परिवार वालों को सांत्वना दी। अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 के कम्युनिटी सेंटर पहुंचे जहां सेक्टर 3 वासी अपना दुख बयां कर रहे थे।
कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया और कहा कि, यह घोर लापरवाही है। पिछले 2 महीने से सेक्टर वासी पीने के पानी में शिकायत की गुहार लगा रहे थे। लेकिन प्रशासन सोया रहा और आज पूरे सेक्टर को पीलिये ने अपनी चपेट में ले लिया है अशोक अरोड़ा ने जहां लोगों से बातचीत की उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि, प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द लीकेज को बंद किया जाए और जब तक लिकेज बन्द नहीं होती, तब तक पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र जिला उपायुक्त से भी फोन पर बातचीत की अशोक अरोड़ा ने उपायुक्त को सेक्टर 3 वासियों के साथ हो रही लापरवाही पर जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही। 
 
 
 वहीं, जजपा नेता योगेश शर्मा  ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ओर स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है कि कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 पीलिये के कहर के गुनहगारो ओर  इस में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *