कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत, बच्चे को बेड बॉक्स के अंदर डाल किया घिनौना काम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शहर में एक कलयुगी मां अपने ढाई साल के बच्चे को बेड के अंदर बने बॉक्स में डालकर घर से फरार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शहर में एक कलयुगी मां अपने ढाई साल के बच्चे को बेड के अंदर बने बॉक्स में डालकर घर से फरार हो गई। जिसमें मासूम बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। यह दिल दहलाने वाली वारदात बुडैल के मकान नंबर 1658 की है। घटना का पता रविवार रात 8:30 बजे करीब उस वक्त चला। जब बच्चे का पिता अपने काम खत्म कर घर लौटा। पत्नी और बच्चे को गायब देख वह घबरा गया।

उसने जब अपनी पत्नी को फोन किया तो आरोपी महिला ने बताया की बच्चा बेड बॉक्स के अंदर है। जिसके बाद जैसे ही उसने बेड बॉक्स खोला तो बॉक्स के अंदर बच्चे को पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर 34 थाना पुलिस ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता दशरथ के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाला दशरथ अपनी पत्नी रूपा और ढाई साल के बच्चे के साथ बुडैल के मकान नंबर 1658 में रहता था। पुलिस को दिए बयानों में उसने बताया कि, वह रविवार को भी घर से अपने काम पर गया था। रोज की तरह देर शाम 8:30 बजे करीब जब वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी और बच्चे को गायब पाया। उसे संदेह हुआ की उसकी पत्नी शायद अपने मायके चली गई होगी।

Crime

जिसके चलते वह घर में मौजूद उसके और बच्चे के कपड़े चेक करने लगा। सामान गायब देख उसने पत्नी रूपा को फोन किया रूपा ने बताया कि वह घर छोड़कर चली गई है और उसका बच्चा बेड बॉक्स के अंदर है। जैसे ही बेड बॉक्स खोला तो उसके होश उड़ गए। उसका ढाई साल का बच्चा बॉक्स के अंदर ही पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूत्र के मुताबिक दशरथ का आरोप है कि उसकी पत्नी की वजह से बच्चे की मौत हो गई जो सीधे-सीधे एक हत्या है। वारदात के बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। मामले में सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला बच्चे की हत्या का है। पुलिस घटना को लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *