ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, हरिद्वार अस्थियां विसर्जित कर वापिस लौट रहा था युवक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में एक दर्दनाक मामला सामने आया है,रूंधी रेलवे स्टेशन के बीच, 48 वर्षीय व्यक्ति की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में एक दर्दनाक मामला सामने आया है,रूंधी रेलवे स्टेशन के बीच, 48 वर्षीय व्यक्ति की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई.. मृतक अपने साले की पुत्रवधु की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन करके, घर वापिस जा रहा था, ट्रेन के डिब्बे में भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह अचानक गिर गया.. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी 48 वर्षीय मलखान के रूप में हुई है, पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर,शव को परिजनों के हवाले कर दिया ।

 गार्ड की बहादुरी से डकैती की कोशिश नाकाम

वहीं साइबर सिटी के सेक्टर- 37 में डकैतों ने,कंपनी के गार्ड पर लाठी डंडो से हमला किया,दरअसल ये बदमाश कम्पनी में डकैती की वारदात को अंजाम देने आए थे..लेकिन गार्ड की समझदारी और बहादुरी से बड़ी वारदात होने से बच गई,

मामला सेक्टर 37 फेज़ 2 की कंपनी नम्बर 960/961 का है,जहाँ 7 से 8 युवक कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे,और कम्पनी के गार्ड को गेट खोलने के लिए कहने लगे,लेकिन कंपनी के गार्ड ने तमाम बातों को दरकिनार कर गेट नहीं खोला,और इसी बात से आग बबूला हुए बदमाश गेट के साथ लगती दीवार फांद का अंदर दाखिल हुए,और गार्ड को लाठी डंडो से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, इसी के बाद मचे शोर की आवाज़ सुन आसपास के आना शुरू हुए तो,घबराए बदमाश मौके से फरार हो गए,वहीं आसपास के लोगो ने गंभीर तौर पर घायल गार्ड दयाराम को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया ,गार्ड की नाजुक हालत हो देखते हुए उसे तुरंत दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया है,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *