क्या 1985 में लागू हुआ देश का संविधान, गणतंत्र दिवस पर मंत्री का ‘ज्ञान’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूरा देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं इस मौके पर बिहार के समस्तीपुर के पटेल मैदान में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूरा देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं इस मौके पर बिहार के समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित समारोह में भी कई कार्यक्रम आयोजित किेए गये थे और उन्हीं कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती को भी बुलाया गया था। इस दौरान बच्चों ने सामारोह में सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया और भारत माता की झाकियां भी बनाई थी।

हमारा संविधान 1985 में लागू हुआ ?

जिसके बाद बिहार सरकार में मंत्री और पूर्णियां जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने लोगों को संबोधिक करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसको सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के बक्के रह गए दरअसल बीमा भारती ने संबोधन में कहा कि, हमारा संविधान 1985 में लागू हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा कि संविधान 1955 में संविधान लागू हुआ था। इसी मौके पर हमलोग गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं

बिहार सरकार में मंत्री और पूर्णियां जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने कहा कि संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही है। उनको हमलोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का अहम योगदान रहा है।

26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था संविधान

बता दें कि भारत के संविधान को संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को पारित किया था। जिसके बाद 26 जनवरी 1950 से इसे भारत में लागू किया गया था। इसी के उपलक्ष्य में देश में हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय त्योहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *