कुरुक्षेत्र में पीलिया से हुई दो मौत, लेकिन सरकार नहीं गंभीर‬ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। यहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। यहां पीलिया के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो रखे हैं। यही नहीं बल्कि इलाके में फैला पीलिया अब जानलेवा बन गया है। पीलिया की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत भी हो गई है। जिनमें से एक महिला गर्भवती थी। जिसके बाद अब जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। खुद को बचाने की कोशिशों में लगा जिला प्रशासन अब लगातार इलाके के चक्कर पे चक्कर काट रहा है, लेकिन पीलिया को खत्म करने के लिए कोई कदम उठाते हुए दिखाई नहीं दे रहा।

और कितनी मौत का इंतजार करेगी सरकार

यहां सेक्टर 3 में फैले पीलिया का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां इलाके के लोग दोनों महिलाओं की पीलिया के कारण मौत होने की बात कह रहे हैं, तो वहीं जिला प्रशासन इन मौतों को पीलिया से हुई मौत मानने से इनकार कर रहा है। लोगों के घरों में अब भी गंदा पानी ही सप्लाई हो रहा है। पीलिया से दूसरी मौत होने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन समते जन स्वास्थ्य अधिकारियों के सामने लोगों ने पानी से भरी वो बाल्टियां सामने रख दीं, जो गंदा पानी उनके घरों में सप्लाई हो रहा है।

 जानिए कहां क्या हुआ

धर्मनगरी में फैला पीलिया बना जानलेवा

कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में फैला पीलिया

गैस पाइपलान दबाते समय पानी की पाइप लाइन लीक हुई

पाइप पाइन लीन होने से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है

दूषित पानी पीने से इलाके में पीलिया फैला

दर्जन भर लोग इस वक्त पीलिया की ग्रस्त में हैं

पीलिया की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

सिविल सर्जन कर रहे मामले में लिपापोती

सिविल सर्जन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी अब इस मामले में लिपापोती करने में लगे हुए हैं। वहीं अब देखना ये है कि आखिर, जानलेवा बनते जा रही पीलिया से लड़ने के लिए प्रशासन कब अपने कदम आगे बढ़ाता है।जिस परेशानी में कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 के लोग फंसे हुए हैं, उससे उनको कैसे बाहर निकाला जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *