दयनीय है अंबाला है ट्रैफिक व्यवस्था,सामने आई गजब की लापरवाही

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला जिले में आए दिन निरंतर बढ़ती जा रही ट्रैफिक की खस्ताहाल व्यवस्था किसी से छिपी नही है। लेकिन अव्यवस्तिथ ट्रैफिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला जिले में आए दिन निरंतर बढ़ती जा रही ट्रैफिक की खस्ताहाल व्यवस्था किसी से छिपी नही है। लेकिन अव्यवस्तिथ ट्रैफिक की वजह से बीते वर्ष हुई मौतों का आंकड़ा चौका देने वाला है। हैरानी इस बात की है कि, इसके वाबजूद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं। बता दे कि, अंबाला जिले के अंदर बीते वर्ष 2019 से लेकर अब तक कुल 245 लोगो की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है तो वहीं 323 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए है। इस हैरान कर देने वाले आंकड़े के बावजूद ना तो प्रशासनिक अधिकारियों ने और ना ही राजनीतिज्ञ ने इस ओर कोई ध्यान देना जरूरी न समझा।
इस मामले की पड़ताल करते हुए सामने जो तथ्य सामने आए वह भी हैरान कर देने वाले है। आपको बता दे, अंबाला जिले के अंदर कुल 9 ट्रैफिक लाईट लगाई गई हैं। जिनमे से सिर्फ 3 ही चलती है। तो वहीं दूसरी ओर ना सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने बल्कि अक्सर अपराधों के मामले में भी अहम भूमिका निभाने वाले सीसीटीव कैमरों की भी अत्यधिक जरूरत होती है। वे भी सिर्फ़ 58 ही हैं जिनमे से भी 9 ही काम कर रहे हैं।
बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था व हादसों से परेशान अंबाला की जनता का कहना है कि, इस और अधिकारियो को ध्यान देना चाहिए। क्यूंकि ट्रैफिक सिग्नल, CCTV पुलिस व पब्लिक दोनों के लिए मदद करने वाले हैं तो इन पर काम करने की काफी जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *