गणतंत्र दिवस से पहले पुलवामा के त्राल में आतंकी हमला, भारतीय सेना ने आतंकियों को घरा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आतंकी रुक-रूक कर फायरिंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आतंकी रुक-रूक कर फायरिंग कर रहे हैं तो भारतीय सेना उनका मुँह तोड़ जवाब दे रही है। सेना ने आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर दी है और पूरे इलाके को घेर लिया है।

आतंकी एक घर में छिपे हैं

जानकारी के मुताबिक आतंकी एक घर में छिप कर फायरिंग  कर रहे है।  एहतियात बरतते हुए सेना ने आस-पास के लोगों को मकान खाली करने को कहा है। इस बीच बड़ी बात ये कि, भारतीय सेना ने जिन आतंकियों को घेर रखा है उनकी पहचान हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने जैश के कमांडर कारी यासिर को घेर लिया रखा है

आतंकी कारी यासिर पाकिस्तानी मूल का है

वहीं बताया जा रहा हा कि,कारी यासिर पाकिस्तानी का रहने वाला है, ये वहीं कारी यासिर है जिसने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आम लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया था। आतंकी कारी यासिर पर त्राल गुज्जरों की हत्या का भी आरोप लगा है। साथ ही दूसरे आतंकी का नाम  भी सामने आया है। आतंकी  का नाम बुरहान शेख बताया जा रहा है। ये आतंकी एक फिदायीन है। इस कारण भारतीय सेना सावधानी से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।

कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस

बतादें कि,कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है जिसको लेकर आतंकी हमला कर के देश और पुलवामा जिले के त्राल का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। इससे पहले भी आतंकियों ने पुलवामा में सेना की गाड़ी पर हमला किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *