हरियाणा के ‘गब्बर’ का फूटा गुस्सा, पाकिस्तान को दिखाई असली औकात

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में SYL मामले पर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा और पंजाब के बीच सियासत फिर गरमा गई है। बैठक के बाद…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में SYL मामले पर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा और पंजाब के बीच सियासत फिर गरमा गई है। बैठक के बाद जहाँ पंजाब सरकार खुद के लिए भी पानी होने की बात कही तो हरियाणा की सियासत के कद्दावर नेता अनिल विज ने पंजाब को सुप्रीम कोर्ट का हरियाणा के हक में आया फैसला याद दिलाया। विज ने कहा कि आपसी बातचीत कला दौर कबका खत्म हो चुका था और अब हरियाणा ने सुप्रीम कोर्ट में फैसले की एग्ज़िक्यूशन के लिए डाला हुआ है जिस पर बेहद जल्द फैसला आ जायेगा तो उसके फैसले को मानने से कोई इंकार नहीं कर सकता।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों भारत के हर मामले में बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस बात पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने  इमरान को आड़े हाथों लिया और कहा कि, पाकिस्तान को सुनहरे सपने दिखाने वाला आज सारे विश्व में जाकर भीख मांग रहा है। विज ने पाकिस्तान की हालत पर तंज कसते हुए कहा कि, आज वह रोटी के लिए भी लोग तरस रहे हैं। अपनी नाकमियाबी को छुपाने के लिए भारत के खिलाफ बोलना इमरान खान की आदत बन चूका है।
प्रदेश में गठबंधन सरकार दोनों पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्रों पर मंथन कर रही है जिसमें से लगभग 30 वादों पर दोनों दलों में सहमति भी बन गई है। लेकिन सरकार के मुख्य वादों पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाये गये हैं। 5100 रूपये पेंशन,कर्ज माफ़ी , नौकरियों में हरियाणा 75 प्रतिशत हरियाणा के लोग भर्ती करना और बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार के गृह मंत्री से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि CMP की बैठकें चल रही हैं और 33 बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है और ये मामला अब मुख्यमंत्री के पास पेंडिंग है। विज ने कहा कि जो वो वादे वो करते हैं उन्हें पूरा भी करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *