ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीम इंडिया ने ऑकलैंड टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारा हार दी है टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 203 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली। साथ ही केएल राहुल ने 56 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान कोहली ने 45 रनों की पारी खेली।
केएल राहुल और कोहली ने 99 रनों की पार्टनरशिप की
बादादें कि भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, 16 रनों के कुल स्कोर पर भारत को रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा उन्हें मिशेल सेंटनर ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट करा दिया। रोहित शर्मा ने 7 रन बनाए, जिसके बाद केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की,वहीं केएल राहुल ने 27 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली जिसके बाद वह आउट हो गए। वहीं विराट कोहली ने 45 रनों की परी खेली,जिसके बाद वह आउट हुए, कोहली ने 32 गेंदों की पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 204 रनों का लक्ष्य
इससे पहले ऑकलैंड में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा, न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे 59 रन, रॉस टेलर ने 54 रन, और कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली।
बुमराह ने किया गुमराह
भारत की ओर से शिवम और मोहम्मद समी महंगे साबित हुए शमी ने चार ओवर में 53 रन किए और शिवम ने तीन ओवर में 44 रन दिए, वहीं रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, और युजवेंद्र चहल, ने एक-एक विकेट हासिल की



