ऑनलाइन डेस् /लिविंग इंडिया न्यूज: गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य ढंग से मनाने के लिए रिहर्सल के दौरान थानेसर अनाज मंडी में स्कूली बच्चों, एनसीसी के स्टूडेंटस व पुलिस जवानों ने अभ्यास करते हुए अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी तथा उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलास्तरीय 71वें गणतंत्र दिवस समारोह थानेसर अनाज मंडी के प्रांगण में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्कूली बच्चों, पुलिस के जवानों द्वारा फुल ड्रैस में फाईनल रिहर्सल की गई , उपायुक्त उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिले के करीब 2500 विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, पीटी शो, डम्बल, मलखंभ, सूर्य नमस्कार आदि में भाग लेंगे।
वहीं जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह को हर्षाेल्लास से मनाने के लिए करनाल शहर की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को अन्तिम पुर्वाभ्यास किया गया। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने इस अवसर पर ध्वजारोहण की रस्म अदा की और उपस्थित परेड की सलामी ली। समारोह की परम्परा अनुसार पुलिस विभाग की एक खुली जीप में उपायुक्त ने सवार होकर परेड का निरीक्षण किया, उनके साथ पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया व परेड कमांडर डीएसपी राजीव कुमार भी थे। याद रहे कि नई अनाज मंडी परिसर में 26 जनवरी के मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा अंबाला में भी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, यहां पर भी फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। अंबाला में जिला स्तरीय समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य तिरंगा फहराएंगे।


