ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरूग्राम में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले कई बार सोचेंगे। दरअसल, गुरूग्राम के धनकोट गांव के एक स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। साथी छात्र पर ही तेजाब फेंकने के आरोप लगे है। खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे के चेहर पर एसिड फेंका है। खेल-खले में की गई इस शरारत में 8वीं कक्षा के छात्र का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित बच्चे ने भी आरोप लगाए हैं कि स्कूल के टीचर्स छात्रों से टॉयलट साफ कराते हैं। दरअसल धनकोट गॉव के सरकारी स्कूल में सुशीला देवी प्रिंसिपल है। इस गंभीर मामले की सूचना तक पुलिस को नहीं दी गई। बीती रात परिजनों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।
वहीं स्कूल प्रशासन के हाल तो देखिए मामला इतना गंभीर था, लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया गया। वहीं हैरानी की बात तो ये भी है कि स्कूल में एसिड लाया क्यों गया और बच्चों के हाथों क्यो दिया गया। इसके अलावा बच्चों से पढ़ने की बजाय टॉयलेट साफ करवाए जाएंगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा।


