पटरी से बाहर हुई पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, दुकानों में लगे ताले

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी से बाहर होती जा रही है।  पाकिस्तान के हालत बद से बदतर हो चुके हैं। आसमान छूती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी से बाहर होती जा रही है।  पाकिस्तान के हालत बद से बदतर हो चुके हैं। आसमान छूती कीमतों से पाकिस्तान के लोग पहले से ही परेशान थे, अब यहां आटे की भी किल्लत हो गई है। कई शहरों में आटे की कीमत 70 रुपये प्रति किलो या उससे भी ज्यादा पहुंच चुकी है। आलम ये है कि नानबाइयों (नान बेचने वाली दुकानों) को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ रही हैं।

दुकान मालिकों का कहना है कि 2013 में 170 ग्राम आटे से बनी नान की कीमत 10 रुपये तय की गई थी। इसे बढ़ाया नहीं गया, जबकि आटे की कीमत आसमान छू रही है। उनका कहना है कि दाम बढ़ाने चाहिए लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं सिंध में प्रशासन ने आटे की कीमत 43 रुपये प्रति किलो तय कर रखी है। लेकिन कई स्थानों यह 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *